Wednesday, November 10, 2021

स्याही का सफर

 

 स्याही का सफर

 

लिखते लिखाते यूँ ही

न जाने कब कलम से

कुछ रिश्ता सा बन गया हो मानो

उस स्याही का कागज़ से।

 

वह झूमते-झूमते न जाने

शब्दों के कितने जाल बुन बैठी

वह कागज़ भी बेचारा

कलम की स्याही में खो गया।

 

कभी चलती कभी रुकती

कभी मटकती सी कलम

और उसकी स्याही में डूबा कागज़

अपने आप को खो चुका था।

 

ओढ़ ली ओढ़नी उसने स्याही की लेकर

ना जाने फिर क्यों थम गया यह सफर

हुआ क्या उस पल में

जो मुड़ के भी ना देखा मगर।

 

यह सफर कुछ ऐसा है

पीछे देखा तो सब बिगड़ जाएगा

इक तरफ़ा सफर है यह

जिसमें कोरा कागज़ रंग जाएगा।

Thursday, April 22, 2021

Mother Earth

The Earth we know is round and round,

The Earth we know has life around.

It rotates on its axis and revolves around the sun,

to know about our Earth is so much fun.

It gives us day and it gives us night,

nights are dark but the days are bright.

Three-fourth of Earth is water and the rest is land,

there are forests, mountains and deserts made of sand.

The water is in the form of oceans, lakes and rivers,

think of the snow and the body shivers.

Spring, summer, winter, autumn and rain,

as the Earth goes around the sun, the seasons change.

Summers are hot and winters are cold.

there is so much about Earth that can be told.

Spring blooms the flower and autumn sheds the leaves,

no matter what the season, all around are beautiful trees.

When it rains, everything around us becomes lively,

and sometimes after rain, a rainbow shines brightly.

We are the children and the Earth is our mother.

it is our duty to take care of her.

Stop cutting the trees and drilling the mountains,

when you do that to her, she cries in pain.

Don't kill her beautiful birds and animals,

just because you want their skins and skulls.

Earth gives us everything we need,

place to live and food to eat.

Lets each one of us say a promise to her,

we will protect our mother Earth and make it better.

            

                                                                            15.04.2021    

Thursday, October 1, 2020

Keep it Simple


Keep it simple
The story untold 
For when the time comes 
life unfolds
 It's deepest secrets

Keep it simple
Because you know
Path ahead 
Has friends and foes
Those emotions afar

Keep it simple
For you would admire
The beauty of it
And desire
That what is not yours

Keep it simple
For the sands of time 
Have never ever been
Yours or mine
Shall always pass

Keep it simple
For the other is not you

Monday, September 14, 2020

नदिया की धारा

बहती से चल दी, कुछ कहती सी चल दी

नदिया की धारा, सब सहती सी चल दी ।

पूछा किसी ने, कहां जा रही हो

न बोली वह कुछ, बस यूं हंँस के निकल दी ।

बहती से चल दी, कुछ कहती सी चल दी

नदिया की धारा, सब सहती सी चल दी ।

लम्बा था रस्ता, कठिन सी डगर थी

आगे क्या होगा, मन में कुछ हलचल थी

चलती गई वह, अपनी ही धुन में

रोका किसी ने, तो रास्ता बदल दी ।

बहती से चल दी, कुछ कहती सी चल दी

नदिया की धारा, सब सहती सी चल दी ।

किसी को हटाया, किसी में यूंं रल दी 

लुटाती गई सब, जिसे भी वह मिल दी

देती गई कुछ, जहाँँ से भी गुजरी

दुनिया सभी की, यूं उसने ही रंग दी ।

बहती से चल दी, कुछ कहती सी चल दी

नदिया की धारा, सब सहती सी चल दी ।

देखा जो उसको, तो मन मन में खिल दी

मिट्टी उसकी, अपने माथे पर मल दी

मंजिल पर पहुंची और गुम हो गई वह

सब कुछ भुलाया, उसी में ही मिल दी ।

बहती से चल दी, कुछ कहती सी चल दी

नदिया की धारा, सब सहती सी चल दी ।

Friday, September 11, 2020

औरत की व्यथा

औरत की व्यथा


 एक कदम था उठा, दहलीज़ पर रुका

ऐसा क्या हुआ, जो असमंजस में पड़ गया

क्या थी उसकि व्यथा, जो रुकना ही पड़ा

फिर बड़ा फिर रुका, फिर रुक कर बढ़ा

ना बढ़ सका ना रुक सका, ऐसा भी क्या हुआ

दर्द क्या था उसका, जो कोई समझ ना सका

वो रुकता कदम किसी को क्यूँ नहीं दिखा

उठते कदम को सबने दोष दे दिया

उस कदम में ऐसा क्या, जो सबका ध्यान ले गया

जैसे ही वो बढ़ा, हृदय थम सा गया

टकटकी लगाए सब उसको ताक रहे थे

नज़रें थी कुछ ऐसी, कुछ भाँप रहे थे

इंतजार ना हुआ, किसी ने पूछ ही लिया

इस कदम का लोगे तुम अब क्या फैसला

रोक लोगे या आगे ले जाओगे

इन टकटकी लगाई आँखों को तुम क्या बताओगे

सोच में पड़ा फिर पिछे मुड़ गया

हाथ में घर उठाया और चल दिया

आगे बढ़ा और दहलीज़ पर टिका

अब सोचता है क्या आगे बढ़ता ही जा

इन आँखों से ना डर, यह भर्म है तेरा

कर ले आज तू जो मन है तेरा

इठलाता कदम, वो बलखाता कदम

मानो पर से लग गए हों, वो तो उड़ता गया

एक हाथ में सम्भाले अपने घर की बागडोर

दूसरे को ले चला अपने मन की ओर |


                                                                             --   24.08.2020

Monday, September 7, 2020

चाहत सपनों की

चाहत सपनों की


 थक गए हम ज़माने का गम पीते पीते

उन झूठे से सपनों के संग जीते जीते 

चाहत कहां थी उनके जाने की हमको 

अब हुआ है जमाना यू लब सीते-सीते। 


आए थे दुनिया में हम रोते रोते 

बुने हमने सपने बहुत छोटे-छोटे 

न जाने किसी को भाए क्यों नहीं वह 

अब हुआ है जमाना उन्हें खोते खोते ।


जिंदगी चल पड़ी जैसे नदिया की कल कल 

क्या बताएं जिए कैसे हम एक पल पल 

समय यूं ही बीता किसी ने न देखा

अब हुआ है जमाना मचे कोई हलचल। 


कहीं कोई मिल जाए चलने को संग संग 

बीत जाएंगे पल चाहे कैसे हो तंग तंग 

साथ हो जब कोई कैसा भी यह सफर हो 

बुझी जिंदगी में भर जाएंगे रंग रंग।


                                                                                -24.08.2020

गुरु

गुरु


 गुरु ने सिखाया , गुरु ने बताया

 गुरु ने ही हमको , इस लायक बनाया |


माता पिता ने तो जन्म दिया है ,

लेकिन गुरु ने कर्म दिया है ,

शिक्षा गुरु की सिर आंखों पर रखकर ,

संसार का हर इंसान जिया है |


आज हमें यूं एक अवसर मिला है,

तन मन हमारा कुछ ऐसा खिला है,

करते हैं अपने गुरु को प्रणाम,

यह प्यार का छोटा सा सिलसिला है |


                                                                                05.09.2020


On the occasion of Teacher's Day wrote this poetry for my son's school assembly.

एहसास


हर आहट एहसास दिलाती है तेरे होने का 

तेरी चाहत याद दिलाती है गम तुझे खोने का

न हो सके पूरे वह अरमान

और न ही कभी वक़्त मिला रोने का ।


कुछ इस तरह से कटती रही जिंदगी 

छुप छुप के ही सही करते रहे तेरी बंदगी

अक्सर सोचा कैसे कटेगा तन्हा यह सफर

पर हो न सका न कर पाए फिर दिल्लगी।


क्या भूल गए तुम वह सब दिन

जब न रह पाते थे तुम हमारे बिन

अब वह सब कुछ झूठ सा लगता है

एक पल में सब कुछ गया छिन।


एहसास हुआ है तेरी बेरुखी का जब से

 समझ नहीं पाए हैं खुद को तब से

 क्या था वह समय जो तुम्हारे संग बीता

अब तो सब भूल जाएं हम यही दुआ है रब से।


                                                                                    - 07.09.2020

Friday, July 3, 2020

Community Helper - Police Officer


Stand at ease, Attention!
I am a police officer with a gun.

On my shoulders, I bear a star
I help people near and far.

I keep my citizens safe
While they sleep, I keep awake.

I rescue people in danger
and work for them like a ranger.

I enforce the laws of the land
when you need me, I will give you my hand.

If you have a problem, call on me
And I will be there in 1,2,3


Tuesday, November 19, 2019

पन्ने जीवन के



जीवन बाबू अपने जीवन के 60 वर्ष पूरे करने पर आज सेवानिवृत्त हो रहे थे| यह बात ना थी कि इस दिन के लिए तैयार न थे अपितु आज कार्यालय के अंतिम दिन मन में यह उधेड़बुन थी कि अब समय किस प्रकार कटेगा| बार-बार नौकरी के शुरुआती दिन से आज तक का सफर मन में चलचित्र की तरह चल रहा था| इसी सोच में घर पहुंच गए| अभी सोफे पर बैठे ही थे कि फोन की घंटी बज गई| फोन उनके बेटे किशोर का था जो अमरीका से अपने पिता की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अमरीका आने का न्योता दे रहा था| बेटे के फोन से कुछ देर ही सही पर वह अपनी उधेड़बुन से बाहर आ गए और बेटे का हाल चाल पूछने लगे| बातों बातों में बेटे ने कई बार पिता को अमरीका आने के लिए कहा पर जीवन बाबू हर बार बात टाल गए| रसोई से उनकी पत्नी रमा हाथ में चाय की प्याली लिए आई और यह जानकर के जीवन बाबू बेटे से बात कर रहे हैं उनसे फोन देने को कहा| जीवन बाबू को तो जैसे राहत मिल गई| फोन जल्दी से रमा के हाथ में देकर जीवन बाबू चाय की प्याली उठाते उठाते भी फिर उसी सोच में डूब गए कि अब वह घर पर सारा दिन क्या करेंगे| पिछले 35 वर्षों से उन्होंने अपने आपको काम में इस तरह से व्यस्त कर लिया था कि उनके पास परिवार, रिश्तेदार और दोस्त किसी के लिए भी समय नहीं था| अब यही बात उन्हें तकलीफ दे रही थी कि अब उनका समय कैसे कटेगा| “बिस्कुट चाय में गिर जाएगा”, रमा की आवाज से जीवन बाबू का ध्यान उनके हाथ में पकड़े बिस्कुट पर गया जो तब तक चाय में गिर चुका था| रमा फोन रख चुकी थी और चाय की चुस्की लेते हुए बेटे से हुई बातों को दोहराने लगी|
दिन बीतने लगे और समय के साथ बढ़ने लगी जीवन बाबू की बेचैनी| उन्हें घर पर बैठना खलने लगा जिसकी वजह से उनके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ गया| पति की बेचैनी देख कर एक दिन हिम्मत करके रमा ने जीवन बाबू को कुछ दिनों के लिए बेटे के पास अमरीका जाने की सलाह दी| किशोर उनका इकलौता बेटा था और अब बुढ़ापे में उसके पास जाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं सूझ रहा था| पत्नी की अमरीका वाली बात सुनकर जीवन बाबू सोच में पड़ गए| अमरीका में किशोर अपनी पत्नी स्नेहा व 5 वर्षीय बेटे दीपक के साथ रहता था| दीपक 8 महीने का था जब किशोर को अमरीका में नौकरी मिल गई और वह स्नेहा और दीपक को लेकर वहां चला गया| तब से अब तक केवल एक बार ही वह दिल्ली आए और तब भी जीवन बाबू अपने कार्यालय के कामों में व्यस्त रहे|
वह दिन आ ही गया जब जीवन बाबू और रमा अमरीका अपने बेटे के पास पहुंच गए| बेटे से मिलकर रमा की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं था और उस पर पोते दीपक को देखकर तो वह जैसे फूली नहीं समा रही है| किशोर ने अपने ऑफिस से कुछ दिन की छुट्टी लेकर मां-बाप को अमरीका दिखाया| जीवन बाबू भी खुश थे लेकिन दिन बीतने लगे और किशोर ऑफिस के कामों में व्यस्त हो गया| दीपक भी ज्यादा समय स्कूल में ही रहता और स्नेहा भी घर और ऑफिस के काम में उलझी रहती| रमा भी स्नेहा के साथ घर के कामों में लग जाती है| फिर बचते तो केवल जीवन बाबू| दिल्ली में तो फिर भी कुछ दोस्त रिश्तेदार थे जिनसे कभी-कभार मुलाकात हो जाती लेकिन यहां तो जीवन बाबू बिल्कुल अकेले हो गए| किसी के पास भी उनके पास बैठने का समय नहीं था बल्कि रमा भी घर परिवार में व्यस्त हो गई| जीवन बाबू को तो मानो लगने लगा जैसे जिंदगी उन्हें आइना दिखा रही हो| उन्हें वह दिन याद आने लगे जब वह खुद कार्यालय के कामों में व्यस्त रहते थे और घर परिवार के लिए उनके पास समय नहीं था| किशोर कब बड़ा हो गया उन्हें पता ही नहीं चला| आज उन्हें अपने बाबूजी का वह चेहरा रह रहकर याद आ रहा था जो शाम के समय यह उम्मीद करता था कि मेरा बेटा मेरे से कुछ देर बातें करें|
अमेरिका का समय निकल गया और वापसी का दिन भी आ गया| बीते कुछ दिनों में जीवन बाबू को यह समझ आ गया कि हमें अपने जीवन में अनुशासन की आवश्यकता होती है जिसमें घर-परिवार, दोस्त व स्वयं के लिए समय होना जरूरी है| जीवन बाबू ने अपने अनुभव को एक चिट्ठी के रूप में अपने बेटे किशोर को दिया जिसमें एक उम्मीद बंधी थी कि जो जीवन बाबू से अपनी जिंदगी में छूट गया वह बेटे से ना छूटे| अब जीवन बाबू बेहद हल्का महसूस कर रहे थे| अमेरिका से चले तो जीवन बापू थे पर भारत पहुंचने वाले जीवन बाबू के अंदाज़ अलग थे| अबे एक मिलनसार और बेहद जिंदादिल इंसान थे|