उलझ गया हूं मैं, जिंदगी के सफर में
कट रही है जिंदगी कुछ बेकदर सी
उठ रहा तूफान कुछ इस तरह से है
थमी हुई थी कश्ती अब डोलने लगी
वह कुछ ऐसी राह थी कुछ ऐसी थी डगर
किनारा दूर दिख रहा पर सोच थी अलग
कोहराम सा मचा हुआ था दिल के शहर में
पानी में मचा उफान उठने लगी लहर
ऊंची लहरों के पीछे छिप गया किनारा
रुक गया सफर था, थम गई थी मंजिल
बदल गया था मौसम, सब धुंधला गया
उल्फत में थी कश्ती डोलने लगा सहारा
उस डर के माहौल में आंखें गई थी नम
नज़र आ गए वो भूले हुए से लम्हें
छलक गया आंखों से जो गम का मेहमान था
उन छलकी निगाहों से धुंध छटने लगी
तूफान थम रहा था लहर गयी थी थम
मानो दिल की नज़र से कुछ दिखने लगा
एहसास तब हुआ जब कश्ती को लगी ठोकर
हर्षित हो गया था मन अब साहिल पर पहुंचकर