Saturday, November 12, 2022

सफ़र

ए खुदगर्ज इंसान क्या सोचा था तूने
सफर तेरा यूं ही क्या कट जाएगा ।

रोता हुआ तू आया जहां पर 
क्या गम तेरा दुनिया में बंट जाएगा ।

होने का तेरे यह एहसास तो 
कुछ ही समय में मिट जाएगा ।

ए खुदगर्ज इंसान क्या सोचा था तूने 
सफ़र तेरा यूं ही क्या कट जाएगा ।

 दुनिया जहां में बस तू ही नहीं है
 गम जिसका आंखों से छठ जाएगा ।

 हंसती है दुनिया इन नम आंखों पर
 एक दिन सब कुछ पलट जाएगा ।

ए खुदगर्ज इंसान क्या सोचा था तूने
सफर तेरा यूं ही क्या कट जाएगा ।

कितने हैं चेहरे जो समझा न तूने
तो एक दिन तू भी गलत जाएगा ।

चेहरे पर चेहरा लगाकर वह तेरे
बिन जाने बिन पूछे हलक आएगा ।

ए खुदगर्ज इंसान क्या सोचा था तूने 
सफर तेरा यूं ही क्या कट जाएगा ।

पहचाना ना तूने जो अपनों का चेहरा
तो चेहरों के भंवर में यूं फंस जाएगा ।

मुश्किलें बहुत सी हैं इस सफर में
जीतेगा वही जो डट जाएगा ।

ए खुदगर्ज इंसान क्या सोचा था तूने 
सफर तेरा यूं ही क्या कट जाएगा ।

कोई खुश हुआ था तेरे आने पर
जिसके जाने पर तू भी छलक जाएगा ।

पल पल में सब कुछ बदलता रहेगा
जो आया है एक दिन फलक जाएगा ।

ए खुदगर्ज इंसान क्या सोचा था तूने
सफर तेरा यूं ही क्या कट जाएगा ।