जीवन बाबू अपने
जीवन के 60 वर्ष
पूरे करने पर
आज सेवानिवृत्त हो
रहे थे| यह
बात ना थी
कि इस दिन
के लिए तैयार
न थे अपितु
आज कार्यालय के
अंतिम दिन मन
में यह उधेड़बुन
थी कि अब
समय किस प्रकार
कटेगा| बार-बार
नौकरी के शुरुआती
दिन से आज
तक का सफर
मन में चलचित्र
की तरह चल
रहा था| इसी
सोच में घर
पहुंच गए| अभी
सोफे पर बैठे
ही थे कि
फोन की घंटी
बज गई| फोन
उनके बेटे किशोर
का था जो
अमरीका से अपने
पिता की सेवानिवृत्ति
के बाद उन्हें
अमरीका आने का
न्योता दे रहा
था| बेटे के फोन
से कुछ देर
ही सही पर
वह अपनी उधेड़बुन
से बाहर आ
गए और बेटे
का हाल चाल
पूछने लगे| बातों
बातों में बेटे
ने कई बार
पिता को अमरीका
आने के लिए
कहा पर जीवन
बाबू हर बार
बात टाल गए|
रसोई से उनकी
पत्नी रमा हाथ
में चाय की
प्याली लिए आई
और यह जानकर
के जीवन बाबू
बेटे से बात
कर रहे हैं
उनसे फोन देने
को कहा| जीवन
बाबू को तो
जैसे राहत मिल गई|
फोन जल्दी से
रमा के हाथ
में देकर जीवन बाबू
चाय की प्याली
उठाते उठाते भी
फिर उसी सोच
में डूब गए
कि अब वह
घर पर सारा
दिन क्या करेंगे|
पिछले 35 वर्षों से उन्होंने
अपने आपको काम
में इस तरह
से व्यस्त कर
लिया था कि
उनके पास परिवार,
रिश्तेदार और दोस्त
किसी के लिए
भी समय नहीं
था| अब यही
बात उन्हें तकलीफ
दे रही थी
कि अब उनका
समय कैसे कटेगा|
“बिस्कुट चाय में गिर
जाएगा”, रमा की
आवाज से जीवन
बाबू का ध्यान
उनके हाथ में
पकड़े बिस्कुट पर
गया जो तब
तक चाय में
गिर चुका था|
रमा फोन रख
चुकी थी और
चाय की चुस्की
लेते हुए बेटे से
हुई बातों को दोहराने लगी|
दिन बीतने लगे और
समय के साथ
बढ़ने लगी जीवन
बाबू की बेचैनी|
उन्हें घर पर बैठना खलने लगा जिसकी वजह
से उनके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ गया| पति
की बेचैनी देख
कर एक दिन
हिम्मत करके रमा
ने जीवन बाबू को
कुछ दिनों के
लिए बेटे के
पास अमरीका जाने
की सलाह दी|
किशोर उनका इकलौता
बेटा था और
अब बुढ़ापे में
उसके पास जाने
के सिवाय कोई
विकल्प नहीं सूझ
रहा था| पत्नी की अमरीका वाली
बात सुनकर जीवन
बाबू सोच में
पड़ गए| अमरीका
में किशोर अपनी
पत्नी स्नेहा व
5 वर्षीय बेटे दीपक
के साथ रहता
था| दीपक 8 महीने का था
जब किशोर को
अमरीका में नौकरी
मिल गई और
वह स्नेहा और
दीपक को लेकर
वहां चला गया|
तब से अब
तक केवल एक
बार ही वह
दिल्ली आए और
तब भी जीवन
बाबू अपने कार्यालय
के कामों में
व्यस्त रहे|
वह दिन आ
ही गया जब
जीवन बाबू और
रमा अमरीका अपने
बेटे के पास
पहुंच गए| बेटे
से मिलकर रमा
की खुशी का
तो ठिकाना ही
नहीं था और
उस पर पोते
दीपक को देखकर
तो वह जैसे
फूली नहीं समा
रही है| किशोर
ने अपने ऑफिस
से कुछ दिन
की छुट्टी लेकर
मां-बाप को
अमरीका दिखाया| जीवन बाबू भी
खुश थे लेकिन
दिन बीतने लगे
और किशोर ऑफिस
के कामों में
व्यस्त हो गया|
दीपक भी ज्यादा
समय स्कूल में
ही रहता और
स्नेहा भी घर
और ऑफिस के
काम में उलझी
रहती| रमा भी
स्नेहा के साथ
घर के कामों
में लग जाती
है| फिर बचते
तो केवल जीवन
बाबू| दिल्ली में
तो फिर भी
कुछ दोस्त रिश्तेदार
थे जिनसे कभी-कभार मुलाकात
हो जाती लेकिन
यहां तो जीवन
बाबू बिल्कुल अकेले
हो गए| किसी
के पास भी
उनके पास बैठने
का समय नहीं
था बल्कि रमा
भी घर परिवार
में व्यस्त हो
गई| जीवन बाबू को
तो मानो लगने
लगा जैसे जिंदगी
उन्हें आइना दिखा
रही हो| उन्हें वह दिन याद आने लगे जब वह खुद
कार्यालय के कामों
में व्यस्त रहते
थे और घर
परिवार के लिए
उनके पास समय
नहीं था| किशोर
कब बड़ा हो
गया उन्हें पता
ही नहीं चला|
आज उन्हें अपने
बाबूजी का वह
चेहरा रह रहकर
याद आ रहा
था जो शाम
के समय यह
उम्मीद करता था
कि मेरा बेटा
मेरे से कुछ
देर बातें करें|
अमेरिका का समय निकल
गया और वापसी का दिन भी आ गया| बीते कुछ दिनों में जीवन बाबू को यह समझ आ गया कि हमें
अपने जीवन में अनुशासन की आवश्यकता होती है जिसमें घर-परिवार, दोस्त व स्वयं के लिए
समय होना जरूरी है| जीवन बाबू ने अपने अनुभव को एक चिट्ठी के रूप में अपने बेटे किशोर को दिया जिसमें एक उम्मीद बंधी थी कि जो जीवन बाबू से अपनी जिंदगी में छूट गया वह बेटे से ना छूटे| अब जीवन बाबू बेहद हल्का महसूस कर रहे थे|
अमेरिका से चले तो जीवन बापू थे पर भारत पहुंचने वाले जीवन बाबू के अंदाज़ अलग थे|
अबे एक मिलनसार और बेहद जिंदादिल इंसान थे|