लिखते लिखाते यूँ ही
न जाने कब कलम से
कुछ रिश्ता सा बन
गया हो मानो
उस स्याही का
कागज़ से।
वह झूमते-झूमते न जाने
शब्दों के कितने
जाल बुन बैठी
वह कागज़ भी
बेचारा
कलम की स्याही
में खो गया।
कभी चलती कभी रुकती
कभी मटकती सी कलम
और उसकी स्याही में
डूबा कागज़
अपने आप को खो
चुका था।
ओढ़ ली ओढ़नी उसने
स्याही की लेकर
ना जाने फिर
क्यों थम गया यह सफर
हुआ क्या उस पल
में
जो मुड़ के भी ना
देखा मगर।
यह सफर कुछ ऐसा
है
पीछे देखा तो सब
बिगड़ जाएगा
इक तरफ़ा सफर है
यह
जिसमें कोरा कागज़
रंग जाएगा।