हर आहट एहसास दिलाती है तेरे होने का
तेरी चाहत याद दिलाती है गम तुझे खोने का
न हो सके पूरे वह अरमान
और न ही कभी वक़्त मिला रोने का ।
कुछ इस तरह से कटती रही जिंदगी
छुप छुप के ही सही करते रहे तेरी बंदगी
अक्सर सोचा कैसे कटेगा तन्हा यह सफर
पर हो न सका न कर पाए फिर दिल्लगी।
क्या भूल गए तुम वह सब दिन
जब न रह पाते थे तुम हमारे बिन
अब वह सब कुछ झूठ सा लगता है
एक पल में सब कुछ गया छिन।
एहसास हुआ है तेरी बेरुखी का जब से
समझ नहीं पाए हैं खुद को तब से
क्या था वह समय जो तुम्हारे संग बीता
अब तो सब भूल जाएं हम यही दुआ है रब से।
- 07.09.2020
No comments:
Post a Comment