Friday, September 11, 2020

औरत की व्यथा

औरत की व्यथा


 एक कदम था उठा, दहलीज़ पर रुका

ऐसा क्या हुआ, जो असमंजस में पड़ गया

क्या थी उसकि व्यथा, जो रुकना ही पड़ा

फिर बड़ा फिर रुका, फिर रुक कर बढ़ा

ना बढ़ सका ना रुक सका, ऐसा भी क्या हुआ

दर्द क्या था उसका, जो कोई समझ ना सका

वो रुकता कदम किसी को क्यूँ नहीं दिखा

उठते कदम को सबने दोष दे दिया

उस कदम में ऐसा क्या, जो सबका ध्यान ले गया

जैसे ही वो बढ़ा, हृदय थम सा गया

टकटकी लगाए सब उसको ताक रहे थे

नज़रें थी कुछ ऐसी, कुछ भाँप रहे थे

इंतजार ना हुआ, किसी ने पूछ ही लिया

इस कदम का लोगे तुम अब क्या फैसला

रोक लोगे या आगे ले जाओगे

इन टकटकी लगाई आँखों को तुम क्या बताओगे

सोच में पड़ा फिर पिछे मुड़ गया

हाथ में घर उठाया और चल दिया

आगे बढ़ा और दहलीज़ पर टिका

अब सोचता है क्या आगे बढ़ता ही जा

इन आँखों से ना डर, यह भर्म है तेरा

कर ले आज तू जो मन है तेरा

इठलाता कदम, वो बलखाता कदम

मानो पर से लग गए हों, वो तो उड़ता गया

एक हाथ में सम्भाले अपने घर की बागडोर

दूसरे को ले चला अपने मन की ओर |


                                                                             --   24.08.2020

No comments:

Post a Comment