I wrote this poem for my son Yatharth's Hindi Poem Recitation competition in class I
आओ सुनाओ एक कहानी, जिसमें ना राजा और ना रानी,
इसमें बस छोटे बच्चे हैं, मानव रचना में पढ़ते हैं,
प्रथम जी के छात्र हैं, मेरी कविता के पात्र हैं,
सुनाऊंगा इन सब की कहानी, सुन लो तुम सब मेरी जुबानी,
करता हूं मैं अब शुरुआत, लेकर अपने प्रभु का नाम |
सबसे पहले हीनल की बारी, क्योंकि वह है सबसे प्यारी,
श्रियांशी बनेगी एक दिन पायलट, बच्चों तुम हो जाओ साइलेंट |
वीरेन की लिखाई बहुत ही सुंदर, देव है बिल्कुल मस्त कलंदर,
आराध्या, राध्या एक जैसा नाम, करती दोनों अच्छे काम |
नंदिनी, याशिता और परिधि, हैं यह तीनों बिल्कुल सीधीं,
आरूष, आर्यन और सिधक, चलते हैं यह मटक मटक,
मीर, मृगांक और मायशा, करते हैं यह सबकी सहायता,
कक्षा में 2-2 आरव हैं, गड़बड़ होनी तो जायज़ है,
सिद्धार्थ को लगता सेब है अच्छा, शिवाय है एक प्यारा सा बच्चा,
अनन्या मेरी प्यारी दोस्त, नहीं है करती बिल्कुल शोर,
विराट को अच्छी लगती कार, वंशिका भी है बड़ी कमाल,
ब्रह्मलीन को लगती गुड़िया प्यारी, अब आती है मेरी बारी,
मैं थोड़ा सा बदमाश हूं, पर अपनी टीचर का खास हूं,
बस इतनी सी थी मेरी कहानी, जिसमें ना राजा और ना रानी |